फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwariya drowned in Ganga were rescued in Haridwar

kanwar yatra 2022: गंगा की लहरों के साथ अठखेलियां करना कांवड़िए को पड़ा भारी, खेवनहार बनी पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 10:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 10:04 AM IST
सार

जीवन की डूबती नैया के लिए पुलिस खेवनहार बन रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कांवड़िए गंगा में छलांग लगा रहे हैं। रविवार को भी पुलिस के गोताखोर विक्रांत, कुलतार, किशन व सनी ने अंकुश निवासी इंद्र कॉलोनी रोहतक व गोविंद शर्मा निवासी बल्लभगढ़ को गंगा में बहते हुए बचाया। 

विज्ञापन
kanwariya drowned in Ganga were rescued in Haridwar
गंगा में डूबे कांवड़िए को बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा की लहरों के साथ अठखेलियां करना कांवड़ियों को भारी पड़ रहा है। रोजाना गंगा में दो से तीन कांवड़िए सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर पानी के तेज बहाव में जा रहे हैं, लेकिन इन बहते हुए कांवड़ियों के लिए पुलिस के गोताखोर खेवनहार बनकर उनके जीवन की डूबती नैया को पार लगा रहे हैं। हरिद्वार पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ के गोताखोर रोजाना दो से तीन कांवड़ियों को गंगा के तेज बहाव के बीच से निकालकर ला रहे हैं। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। कांवड़ियों के जत्थे लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी में पहुंचकर कांवड़िए गंगा स्नान कर रहे हैं। वहीं कई कांवड़िए ऐसे भी हैं, जो पुलों और घाटों से गंगा में कूद रहे हैं। कई बार नियंत्रण बिगड़ने के चलते ये कांवड़िए पानी के तेज बहाव में बहने लगते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कांवड़ ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस के गोताखोर इनको बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ही गंगा में कूद पड़ते हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही पुलिस अब तक 20 से अधिक कांवड़ियों को गंगा में बहते हुए बचा चुकी है। रविवार को भी पुलिस के गोताखोर विक्रांत, कुलतार, किशन व सनी ने अंकुश निवासी इंद्र कॉलोनी रोहतक व गोविंद शर्मा निवासी बल्लभगढ़ को गंगा में बहते हुए बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डामकोठी के पास गंगा में मिला शव

डामकोठी के पास रविवार सुबह एक युवक का शव गंगा में मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि डामकोठी के पुल के नीचे गंगा में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। पुल के नीचे लकड़ी में फंसे शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। करीब 35 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा।

ये भी पढ़ें...Controversy: पुलिस और सीआईएसएफ की महिलाओं से झड़प, चारा-पत्ती के गठ्ठर छीने, वाहन में बिठाकर थाने ले आई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed