{"_id":"66a3317503bbe1640606552a","slug":"kanwar-yatri-beat-the-inspector-dispute-over-dj-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग... ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग... ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद
Fri, 26 Jul 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:04 AM IST
सार
टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा गया तो कांवड़ियों ने दरोगा पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।
विज्ञापन
भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यमुना नदी का रौद्र रूप...अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मध्यमहेश्वर में फंसे कांवड़ यात्री
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।