फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra rush in haridwar.

हट गया पंचक, अब उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब

Thu, 06 Aug 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Aug 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra rush in haridwar.

पांच दिनों (एक से पांच अगस्त) के पंचक बुधवार शाम से समाप्त हो गए। बावजूद इसके दिनभर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन

 
बुधवार को ट्रेनें और बसें खचाखच भरकर पहुंची। भीड़ का आलम यह है कि हरकी पैड़ी पर पांव रखने तक की जगह नहीं है। गुरुवार से शिवभक्तों की भीड़ और बढ़ेगी।

सभी कांवड़िए नहर पटरी से होकर आ-जा रहे हैं। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह खुला है। अब तक कांवड़ियों की वापसी हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग से हो रही थी। लेकिन अब चंडी घाट का रास्ता भी इनके लिए खोल दिया गया है।

एक अगस्त से शुरू हुए 12 दिनी कांवड़ मेले में इन दिनों हरियाणा, यूपी और दिल्ली के कांवड़ियों की भीड़ है। तड़के से देर शाम तक लाखों शिवभक्तों की तेज गति से वापसी हुई। इनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी थीं। पंचकों की समाप्ति पर अब मध्य उत्तर प्रदेश आदि से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन होगा।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को करीब साढे़ 14 लाख कांवड़ियों ने शहर में आमद दर्ज करवाई। आठ लाख शिवभक्तों ने शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। मंगलवार शाम तक हरिद्वार में 39 लाख 45 हजार कांवड़िए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को यह संख्या बढ़कर 53 लाख 95 हजार पहुंची। इसके अलावा हरिद्वार में अभी तक 10025 कांवड़ वाहन पहुंचे और रवाना हुए। इनमें 2738 बड़े वाहन, 4212 छोटे वाहन और 3001 दुपहिया वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed