फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar yatra : Many trains going to Haridwar, additional coach

हरिद्वार तक जाएंगी कई ट्रेनें, लगेंगे अतिरिक्त कोच

Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kanwar yatra : Many trains going to Haridwar, additional coach
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को आवाजाही में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत कई ट्रेनों का हरिद्वार तक यात्रा विस्तार दे दिया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली दो दर्जन अधिक ट्रेनों का रुड़की, ज्वालापुर, रायवाला व मोतीचूर स्टेशन पर ठहराव कर दिया गया है। लिंक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के दो दो अतिरिक्त कोच लगाने कवायद ही रही है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अध्ािकारी दीपक कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई ट्रेनों को हरिद्वार तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली जंक्शन से शामली तक चलने वाली डीईएमयू हरिद्वार तक जाएगी। यह ट्रेन थाना भवन, रामपुर मनिहारन, टपरी, रुड़की और ज्वालापुर स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर तक आने वाली एमईएमयू भी हरिद्वार तक आएगी। इसके अलावा देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों का रायवाला व मोतीचूर आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव कर दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस व देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस का रायवाला में ठहराव किया गया है। देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-ऋषिकेश, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस का मोतीचूर स्टेशन पर दो दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया बाडमेर-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार, दिल्ली जंक्शन-ऋषिकेश पैसेंजर, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के दो दो अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट में 21 जुलाई से चार अगस्त तक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed