फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2025 Haridwar Dak Kanwar vehicles will enter from Kankhal, exit from Singhdwar

Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कांवड़ वाहनों के लिए वन वे प्लान, कनखल से एंट्री, सिंहद्वार से होगी निकासी

Wed, 16 Jul 2025 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jul 2025 09:01 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025: डाक कांवड़ 18 जुलाई से आनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है। डाक कांवड़ वाहनों के लिए वनवे सिस्टम बनाया गया है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Haridwar Dak Kanwar vehicles will enter from Kankhal, exit from Singhdwar
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने किया मेला क्षेत्र का भ्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। सभी से नियम-कानून का पालन करते हुए शांति व्यवस्था के साथ जल भरकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करने की अपील की। साथ ही हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


आईजी राजीव स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचम अवधि में भी इस बार गंगाजल भरकर शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और संयमित रूप से सुचारु रखते हुए यात्रियों को गंतव्य की तरफ भेज रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक 90 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। कहा कि कांवड़ यात्रियों के भेष में अगर कोई हुड़दंगी आ रहा है और उसका मकसद सिर्फ हुड़दंग करना है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: जल लेकर गाजियाबाद लौट रहे कांवड़ यात्री को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

आईजी ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और नियमों का पालन करते हुए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते रहें। उन्होंने बताया कि इस बार डाक कांवड़ 18 जुलाई से आनी शुरू हो जाएंगी।

इसके लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है। डाक कांवड़ वाहनों के लिए वनवे सिस्टम बनाया गया है। वाया लक्सर कनखल से वाहनों का प्रवेश कराया जाएगा और सिंहद्वार से निकास व्यवस्था रहेगी। इस दौरान एसपी क्राइम एवं यातायात जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed