फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 special booking counter will be set up for Kanwariyas at Yog Nagari railway station Rishikes

Kanwar Yatra: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों के लिए लगेगा विशेष बुकिंग काउंटर, 24 घंटे खुला रहेगा

Wed, 17 Jul 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 10:00 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: डीआरएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ते ही स्टेशन पर बुकिंग के लिए एक विशेष काउंटर खोला जाएगा जो 24 घंटे खुला रहेगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 special booking counter will be set up for Kanwariyas at Yog Nagari railway station Rishikes
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ मेले के दौरान योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बुकिंग के लिए एक विशेष काउंटर लगाया जाएगा। काउंटर 24 घंटे खुला रहेगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए आरपीएफ के 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल डीआरएम राजकुमार सिंह ने योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कांवड़ यात्रा के दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ के 100 जवान अतिरिक्त तैनात किए जाने की बात कही। डीआरएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ते ही स्टेशन पर बुकिंग के लिए एक विशेष काउंटर खोला जाएगा जो 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि योग रेलवे स्टेशन से कांवड़ एक्सप्रेस भी संचालित होगी। एक्सप्रेस 29 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगी। कांवड़ एक्सप्रेस का परिचालन 29 जुलाई से 2 अगस्त तक दिल्ली, 3 से 5 अगस्त तक बरेली और 6 से 19 अगस्त तक लखनऊ के लिए किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी योगनगरी से शाम 8.35 पर हर दिन चलेगी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर अन्य सभी व्यवस्थाएं भी चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed