फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 Kanwariya Will Get route and parking information through QR code

Kanwar Yatra 2024: शिवभक्तों को नहीं होगी परेशानी, QR कोड से मिलेगी रूट और पार्किंग की जानकारी

Mon, 15 Jul 2024 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 09:01 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: पंपलेट वितरित करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में पंपलेट वितरण कर रही हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Kanwariya Will Get route and parking information through QR code
फोन - फोटो : Freepik

विस्तार

कांवड़ मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी कर दी है। कांवड़ यात्रियों को रूट और पार्किंग की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में भेजी गई हैं, जहां पुलिसकर्मी क्यूआर कोड से संबंधित पंपलेट बांटकर कांवड़ यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पंपलेट वितरित करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में पंपलेट वितरण कर रही हैं। बताया कि पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी क्यूआर कोड स्कैन करते हुए कांवड़ मेले के डिजिटल पेज से रूट और पार्किंग की जानकारी कांवड़ यात्रियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2024: स्वास्थ्य विभाग में छुट्टियां रद्द, दवा की सप्लाई बढ़ी, 1000 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें हरबर्टपुर, पौंटा साहेब, नाहन, सिरमौर, मुज्जफरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, सोनीपत, पानीपत, देवबन्द, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, यमुनानगर, अम्बाला, नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड, गाजियाबाद, बुलंद शहर, नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम जाकर पंपलेट वितरण कर रही हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि बस अड्डा व रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पंपलेट चस्पा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed