फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 Two kanwariyas From Delhi Missing after fell in Ganga Nahar in Roorkee

Roorkee: गंगनहर में गिरे दिल्ली के दो कांवड़िये डूबकर लापता, तलाश में जुटी जल पुलिस, नहीं लग रहा कोई सुराग

Thu, 06 Jul 2023 06:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023 Roorkee News: कांवड़ियों के गंगनहर में डूबने का पहला हादसा नगर निगम पुल के पास हुआ। वहीं दूसरा हादसा सोलानी पार्क के पास हुआ। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Two kanwariyas From Delhi Missing after fell in Ganga Nahar in Roorkee
रुड़की गंगनहर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की शहर में दो अलग-अलग जगह पर दो कांवड़िये गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मीठापुर बदरपुर दिल्ली निवासी कांवड़िया लक्की (18) अपने दोस्त नितिन के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने आया था। बुधवार को वह कांवड़ लेकर निकला था। रात को दोनों रुड़की पहुंच गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लक्की रात के समय दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर की सीढ़ियों पर सो रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में गिर गया। लक्की को गंगनहर में गिरता देख दोस्त ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूबकर लापता हो गया।

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2023:  हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस

उधर, सोलानी पार्क के पास कांवड़िया शिवम (24) निवासी कालका गोविंदपुरी नवजीवन कैंप, दिल्ली अपने दोस्त दीपक, सन्नी, संजय, वरुण अर्जुन के साथ गंगाजल लेकर लौट रहा था। सभी दोस्त सोलानी पार्क के पास आकर ठहर गए। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त गंगनहर किनारे खड़े होकर चाय पीने लगे। इस बीच शिवम गंगनहर की सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीने लगा।

अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में गिर गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही जल पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed