फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 Flowers showered on Kanwariyas from helicopter Haridwar uttarakhand news

Kanwar Yatra 2023: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हरिद्वार

Thu, 06 Jul 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023: दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं। मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। आज कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Flowers showered on Kanwariyas from helicopter Haridwar uttarakhand news
कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आज गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन, एसएसपी अजय सिंह आदि ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन


कांवड़ मेले के दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं। मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: भारी बारिश के चलते कल नैनीताल में बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। दो दिन में कुल नौ लाख 60 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed