Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में बढ़ने लगी शिवभक्तों की भीड़, दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल
Kanwar Yatra 2023 Haridwar News: कांवड़ यात्रा के पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं।
मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई।
यह भी पढ़ें... सावन में अपने ससुराल से ही ब्रह्मांड की सत्ता चलाते हैं भगवान शिव, जानें रोचक कहानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। दो दिन में कुल नौ लाख 60 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।