फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 Haridwar all schools from classes one to 12 will remain closed From 10 to 17 July

Haridwar: 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, कांवड़ मेले के चलते लिया निर्णय

Fri, 07 Jul 2023 06:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के चलते यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Haridwar all schools from classes one to 12 will remain closed From 10 to 17 July
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मेले के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 से 17 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा गया है कि कांवड़ मेले में आने वाले दिनों में भीड़ में भारी इजाफा होने वाला है। जिसके लिए यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन


भोले की भक्ति: 108 साल की दादी की सलामती के लिए पोता बना 'भगीरथ', गंगाजल लेने हरियाणा से पैदल पहुंचा हरिद्वार
विज्ञापन


हाईवे और संपर्क मार्गाें पर भी आवागमन बाधित रहेगा। जिसके कारण स्कूली बसों और बच्चों को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कक्षा एक 12 तक के समस्त निजी, सरकारी स्कूल, अशासकीय और मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश समस्त एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed