{"_id":"64a931f5509c3e604c07b37d","slug":"kanwar-yatra-2023-cm-dhami-took-blessings-by-washing-feet-of-kanwariyas-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कांवड़ियों के पैर धोकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, हरिद्वार में उमड़ रहा शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कांवड़ियों के पैर धोकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, हरिद्वार में उमड़ रहा शिवभक्तों का सैलाब
Sat, 08 Jul 2023 03:32 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:32 PM IST
सार
Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने यहां कांवड़ियों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सीएम ने धोए कांवड़ियों के पैर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांवड़िये लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बीते मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: एक फोन कॉल पर मिलेगी राजधानी के लोगों को ये सुविधाएं, सीएम धामी ने किया योजना का फ्लैग ऑफ
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। दो दिन में कुल नौ लाख 60 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।