फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami flagged off Apni Sarkar Citizen Services at Your Doorstep Scheme Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: एक फोन कॉल पर मिलेगी राजधानी के लोगों को ये सुविधाएं, सीएम धामी ने किया योजना का फ्लैग ऑफ

Sat, 08 Jul 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जल्द ही यह सेवा राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
CM Dhami flagged off Apni Sarkar Citizen Services at Your Doorstep Scheme Dehradun Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में सीएम कैंप कार्यालय परिसर से 'अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। इस योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केंद्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की शुरूआत की गई है। यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं । 
विज्ञापन

  
वर्तमान में पायलट रूप में यह सेवा देहरादून शहर के 100 वार्डों में नजदीकी सीएससी केंद्र के संचालकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आईटीडीए ने “डोर स्टेप डिलीवरी” हेतु सीएससीएसपीवी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है टोल फ्री नंबर
देहरादून शहर के सीएससी संचालकों को पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा ।

सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि इस सेवा की तीन माह की समीक्षा उपरांत पूरे प्रदेश में इस सेवा को उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। भविष्य में दूर दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा से विशेष लाभ होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड, सीएम धामी ने जारी किए आदेश, पढ़ें पूरा मामला

आईटीडीए निदेशक नितिका खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि सीएससी द्वारा केंद्र व राज्य की सरकारी सेवाओं के अलावा व्यावसायिक सेवाएँ जैसे बीमा, शिक्षण, बैंकिंग, पेंशन, डिजी पे, टेली-हेल्थ, टेली-लॉ भी नागरिकों को ग्राम स्तर तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed