फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: PAC band welcomes Shiva devotees at Haridwar station

Kanwar Yatra 2022: शिव भक्तों का हरिद्वार में भव्य स्वागत, पीएसी की बैंड टीम की धुन से गूंज उठी धर्मनगरी

Sat, 23 Jul 2022 06:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

शनिवार को पहुंचे कांवड़ियों का हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पीएसी 40वीं वाहिनी की बैंड टीम ने भव्य स्वागत किया। वहीं शिव भक्तों ने पीएसी के जवानों के की ओर से किए गए भव्य स्वागत पर ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: PAC band welcomes Shiva devotees at Haridwar station
कांवड़ियों का किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर पीएसी 40वीं वाहिनी की बैंड टीम ने देशभक्ति और धार्मिक गीतों धुनों से शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन करने के बाद शनिवार को पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे नजर आए। पीएसी 40वीं वाहिनी की बैंड टीम की धुन से स्टेशन परिसर गूंज उठा। पीएसी के जवानों ने बैंड बजाया तो धर्मनगरी में अनोखा ही नजारा दिखने लगा। 

विज्ञापन


राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं भगवान शिव के भजन भी प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं ने पीएसी के जवानों के मधुर प्रदर्शन पर ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। एसपी रेलवे ददनपाल सिंह ने कहा कि शिव की भक्ति में हर कोई लीन है। हर तरफ माहौल शिवमय बना हुआ है। शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य कमाने का अवसर सभी को मिल रहा है। इस दौरान एएसपी रेलवे अरुणा भारती, एसओ जीआरपी अनुज सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

डाक कांवड़ के आखिरी दिन चुनौतीपूर्ण : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीसीआर भवन में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय कर मेला सकुशल संपन्न कराएं। डीजीपी ने कहा कि आने वाले तीन चार दिन डाक कांवड़ के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हैं। ड्यूटी कर्मियों को मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। कांवड़ के निर्धारित पैदल और वाहन के रूट से कांवड़ियों को भेजा जाए। रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। यातायात सुचारु कराने के साथ पैदल मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।

ये भी पढ़ें...अल्लाह के बंदे के कंधे पर कांवड़: जब पहले किया जलाभिषेक फिर पहुंचे नमाज पढ़ने, आसान नहीं थी बाबू खान की राह

किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए। रात्रि में नियुक्त फोर्स सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। रात्रि में कांवड़िए वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। फ्लाईओवर, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गों में वाहनों को पार्क करने से रोका जाए। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस प्रशासन की सराहना की। कहा कि अभी तक मेला सफल रहा है। दिल्ली के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। सुपर जोनल पुलिस अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट अधीनस्थों से फीड बैक भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed