फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: forest department 20 team will be ready to prevent wild animals from coming to the fair area

Kanwar Yatra: जंगली जानवरों को मेला क्षेत्र में आने से रोकने के लिए मुस्तैद रहेगी 20 टीमें, पढ़ें क्या है तैयारी

Mon, 11 Jul 2022 06:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Jul 2022 06:59 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों के घुसने का डर रहता है। इसे देखते हुए  वन विभाग की ओर से वन कर्मचारियों की 20 टीमों का गठन किया है। वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022:  forest department 20 team will be ready to prevent wild animals from coming to the fair area
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए वन विभाग की 20 टीमें तैनात दी जाएंगी। यदि कोई जंगली जानवर मेला क्षेत्र में आता है तो उसको पकड़ने के लिए बेहोश किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी ट्रेंकुलाइजर के साथ ड्यूटी करेंगे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली वन चौकियों पर भी पेयजल की व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों के घुसने का भी डर रहता है। जिसको देखते हुए वन विभाग भी तैयारी में जुटा है। इसके लिए वन विभाग की ओर से वन कर्मचारियों की 20 टीमों का गठन किया है। एक टीम में 3 से 4 सदस्यों को रखा गया है। ये टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करेंगी।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...शुरुआती दौर में ही हांफने लगा रोपवे: 25 मिनट तक हवा में ही अटकी रहीं लोगों की सांसे, तस्वीरों में देखें आफत के वो पल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले सांप, अजगर को रेस्क्यू करने से लेकर जंगली जानवरों को कांवड़ मेले में आने से रोकने के लिए काम करेंगी। गुलदार और हाथी जैसे जानवर यदि कांवड़ मेला क्षेत्र में आते हैं तो उन्हें ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए गश्त टीमों काम गठन कर दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वन टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र में रहकर सतर्कता के साथ काम करेंगी। 


वहीं  जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अब तक की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 

विभागीय अधिकारियों ने कांवड़ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाएं जैसे मोबाइल टॉयलेट, पीने का पानी, प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग का समतलीकरण, जगह-जगह शेल्टर बनाने, मेडिकल शिविरों की स्थापना, दिशा सूचक बोर्ड स्थापित करने, हाथियों और अन्य जंगली जानवरों से बचाव के लिए अब तक कराए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed