{"_id":"62dccf4d1c0aa84bdf172ba4","slug":"kanwar-yatra-2022-accident-six-kanwariyas-died-in-road-accidents-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Kanwar Yatra: सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ा कैंटर, अलग-अलग हादसों में सात कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Kanwar Yatra: सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ा कैंटर, अलग-अलग हादसों में सात कांवड़ियों की मौत
Sun, 24 Jul 2022 05:46 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:46 PM IST
सार
हरिद्वार में रविवार सुबह अलग-अलग सड़क हादसों में सात कांवड़ियों की मौत हो गई। सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों के ऊपर बैक करते समय कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसे लेकर कांवड़ियों के अन्य साथियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
हरिद्वार में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलग-अलग हादसों में शनिवार रात सात कांवड़ियों की मौत हो गई। इनमें बैरागी कैंप क्षेत्र में सोते हुए दो कंवड़ियों पर ट्रक चढ़ गया, जबकि अन्य पांच कांवड़ियों की अलग-अलग जगह पर मोटरसाइकिलें दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हुई। हादसों में मारे गए सभी कांवड़ियों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में डाक कांवड़ियों के वाहनों के लिए पार्किंग बनी है। लाखों की संख्या में कांवड़िए बैरागी कैंप में पहुंच रहे हैं। रात को बड़ी संख्या में कांवड़िए यहीं सो जाते हैं। शनिवार देर रात करीब दो बजे एक ट्रक बैक करते समय सो रहे दो कांवड़ियों पर चढ़ गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। उनकी शिनाख्त योगेश (21) निवासी रामपुर, खरखोदा सोनीपत और दिपांशु (22) निवासी गांव कुंडल, थाना सहदपुर सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कुर्सी पाने का ख्वाब टूटा: मैं डीपीओ हूं..आवास आवंटित करो, शक होने पर CDO कार्यालय चलने को कहा तो खिसकी महिला
विज्ञापन
कांवड़ियों पर ट्रक चढ़ने से अन्य कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। रात दो बजे ही कनखल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को काफी समझाया लेकिन सुबह तक हंगामा चलता रहा। सुबह कांवड़िए शांत हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। कनखल के कार्यवाहक थाना प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि अब तक किसी ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन कांवड़ियों की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें विनय निवासी सासावली, कौशांबी (यूपी) की मौत हो गई। उसके साथी दो अन्य साथियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बहादराबाद थाना क्षेत्र में भी दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार चंद्रपाल (35) और शिवम (18) निवासी रसूलपुर थाना सहसवान बदायूं की मौत हो गई जबकि इनके साथी नेकराम घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।