हरिद्वार में चार दिन तक बड़े वाहनों की एंट्री बंद,ये रहेगा रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचते ही हरिद्वार में बड़ी संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने सभी बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किया है। साथ ही कई जगहों पर शहर से बाहर ही पार्किंग की भी व्यवस्था की है।
रोडवेज के बसों को शहर के बाहर ही पार्क कराकर संचालित किया जा रहा है। अभी तक कुछ प्राइवेट बसें शहर में प्रवेश कर रही थी, अब उनको भी प्रतिबंधित कर दिया है।
डाक कांवड़ की आमद से सोमवार को दिल्ली से वाया बिजनौर आने वाली रोडवेज की बसों को नीलधारा पार्किंग में रोक दिया गया और यहीं से ही इन बसों की वापसी भी हुई।
सहारनपुर, हरियाणा और पंजाब से आ रही रोडवेज बस सीधे वाया छुटमलपुर, देहरादून होते हुए मोतीचूर पार्किंग में रोक दी गई। शिमला-चंडीगढ़ की बसों को देहरादून से प्रवेश कराया गया।
जानिए कहां से होगा रूट डायवर्जन
देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को भी भीमगोडा बैराज से चीला होते हुए निकाला गया। देहरादून से नैनीताल और नजीबाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस चंडीघाट चौक से भेजी गई।
ऋषिकेश की ओर से आ रही रोडवेज की बसों को पशुलोक बैराज, नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए मोतीचूर पार्किंग में रोका गया। यहीं से वापसी करते हुए भीमगोडा बैराज से चीला मार्ग होते हुए भेजी गई।
नजीबाबाद की ओर से आ रही बसों को श्यामपुर, तिरछा पुल से वाया चीला मार्ग होते हुए देहरादून और ऋषिकेश भेजा गया।