फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanpur Encounter Vikas Dubey Latest news: Uttarakhand Dg crime Ashok Kumar Warn Criminels

कानपुर एनकाउंटर पर बोले डीजी अशोक कुमार, उत्तराखंड को अपराधियों की पनाहगाह नहीं बनने देंगे  

Wed, 08 Jul 2020 11:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jul 2020 11:26 PM IST
सार

  • कानपुर के बदमाश विकास दुबे के फरार होने पर अलर्ट पर हैं उत्तर भारत के राज्य 

विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey Latest news: Uttarakhand Dg crime Ashok Kumar Warn Criminels
डीजी अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के फरार होने के बाद उत्तर व मध्य भारत के लगभग सभी राज्य अलर्ट पर हैं। इसी बीच डीजी क्राइम अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस उत्तराखंड को अपराधियों की पनाहगाह नहीं बनने देगी। पहले से ही सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


यदि वह उत्तराखंड में दाखिल होता है तो बख्शा नहीं जाएगा। डीजी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंग सक्रिय थे। मगर, पुलिस ने हर कदम पर उन्हें मात दी है।
विज्ञापन


पुलिस के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनमें पंजाब और अन्य राज्यों के बदमाश भी यहां पकड़े गए हैं। वर्तमान में भी कुछ गैंग के लोग यहां सक्रिय होने की फिराक में रहते हैं, मगर पुलिस उनके हर मंसूबों पर पानी फेरती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सालों में यह भी देखने में आया है कि देहरादून और आसपास के कुछ इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाश सक्रिय रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इसी तरह वर्तमान में भी इसको लेकर पुलिस सख्त है कि कोई बदमाश यहां पनाह नहीं ले सकता है। यही बात दुबे के प्रकरण में भी कही जाएगी। यदि वो यहां दाखिल होने में कामयाब होता है तो पकड़े जाने पर उसका हश्र भी वही होगा जो अन्य बदमाशों का हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed