फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanishk and CMI fined ten thousand each

Dehradun News: कनिष्क और सीएमआई पर दस-दस हजार का जुर्माना

Fri, 08 Sep 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kanishk and CMI fined ten thousand each
डेंगू मरीजों के उपचार में लापरवाही पर सख्त जिला अधिकारी ने दो अस्पतालों पर कार्रवाई कर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इन दोनों अस्पतालों में डेंगू मरीजों के उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही थी।
विज्ञापन

सीएमओ के औचक निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने के बाद सीएमआई एवं कनिष्क अस्पताल को उत्तराखंड महामारी अधिनियम के तहत नोटिस देकर 10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। चेताया गया कि डेंगू मरीजों के इलाज में खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सोनिका और सीएओ ने डेंगू मरीजों के उपचार का जायजा लेने के लिए शहर के कई चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इस दौरान खामियां पाए जाने के बाद दोनों अस्पतालों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि उत्तराखंड महामारी अधिनियम एवं क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत 10000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीन दिन में इसे जमा कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह मिलीं खामियां
नोटिस के अनुसार कनिष्क और सीएमआई अस्पताल में डेंगू से ग्रसित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड नहीं पाया गया। बेड पर लेटे डेंगू मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था भी नहीं मिली। चिकित्सालय में स्थापित पैथोलॉजी लैब संजना पैथोलॉजी लैब के नाम से संचालित हाेती मिली। यहां न तो पैथोलॉजिस्ट मिले और न ही लैब टेक्नीशियन की ओर से डेंगू जांच की कोई जानकारी दी गयी। लैब में प्लेटलेट काउंट की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। प्लेटलेट 20 हजार से नीचे आने पर उसकी क्रॉस चेकिंग किसी अन्य लैब से करवाए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। डेंगू से संबंधित जांचों की रेंडम क्रॉस चेकिंग भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed