Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kamla Devi Folk singer Bedu Pako Baramasa will resonate in the voice of Kamla Devi Uttarakhandi folk songs

Uttarakhand: कमला देवी की आवाज में गूंजेगा बेडु पाको बारामासा...कोक स्टूडियो में गाना गाकर चर्चाओं में थीं आईं

Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

लोकगायिका कमला देवी उत्तराखंडी लोकगीतों को आवाज देंगी। कोक स्टूडियो में गाना गाकर कमला देवी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

विज्ञापन
Kamla Devi Folk singer Bedu Pako Baramasa will resonate in the voice of Kamla Devi Uttarakhandi folk songs
लोकगायिका कमला देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हर उत्तराखंडी की जुबां पर रहने वाला लोकगीत बेडु पाको बारामासा जल्द ही लोकगायिका कमला देवी की आवाज में सुनने को मिलेगा। बीते 22 सालों से उत्तराखंड के लोकगीत व लोक संस्कृति की विरासत को संजोने वाली कमला देवी कोक स्टूडियो भारत का गाना ''सोनचढ़ी'' के बाद से चर्चाओं में आईं थीं। उनके इस गीत को न सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान मिली।

विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में पहुंचीं कमला देवी ने कहा, उनका सपना है कि उत्तराखंड के लोकगीत टीवी, रेडियो, डीजे समेत सोशल मीडिया पर गूंजें। इससे न सिर्फ उत्तराखंडी संस्कृति का संरक्षण होगा बल्कि आने वाली पीढ़ी भी रूबरू होगी। उन्होंने कहा, बेडु पाको बारामासा... गीत हमारे प्रदेश के हर घर में होने वाले समारोह की शान है। ऐसे में वह इस गीत को आवाज देने के लिए उत्साहित हैं। इसके अलावा दर्शकों को जल्द ही नए गीत व जागर भी सुनने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जंगल और खेत-खलिहानों में बीता बचपन

बागेश्वर की गरुड़ तहसील स्थित लखनी गांव की रहने वाली कमला देवी ने बताया, उनका बचपन गाय-भैंसों के साथ जंगल और खेत-खलिहानों के बीच बीता। छोटी उम्र में शादी हो गई तो घर, खेतीबाड़ी में ही लगी रहीं। पिता से मिली विरासत में कमला देवी न्यौली, छपेली, राजुला, मालूशाही, हुड़कीबोल आदि गीत गाती हैं।

गीत गाने का शौक था, लेकिन नहीं मिला मौका

कमला देवी ने बताया, उन्हें बचपन से गाने का शौक था, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। एक दिन प्रसिद्ध जागर गायक शिरोमणि पंत से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने गाने का मौका दिया। पंत ने कहा, उत्तराखंडी लोकगीतों व संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। वहीं, उनके पति गोपाल राम ने कहा, कमला की आवाज ने सालों बाद उनके परिवार और गांव को नई पहचान दी है।

ये भी पढ़ें...World Acro Championship : टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच, आप भी भर सकते हैं उड़ान

बेटे के लिए बलूनी ग्रुप करेगा आर्थिक मदद

कमला देवी ने बताया, उनके एक बेटे की तबीयत खराब है। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, उनके बेटे की आर्थिक व हरसंभव मदद बलूनी ग्रुप की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed