फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata motorway remained closed for nine hours in Asnadi

Dehradun News: असनाड़ी में नौ घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मोटरमार्ग

Wed, 21 Aug 2024 05:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata motorway remained closed for nine hours in Asnadi
कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर असनाड़ी में मलबा आ जाने से नौ घंटे तक यातायात बंद रहा। रातभर वाहन फंसे रहे। सुबह प्रतिदिन आवाजाही करने वाले सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और क्षेत्रवासी मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। मंगलवार की सुबह आठ बजे मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन


बीती रात लगभग ग्यारह बजे तेज बारिश के कारण कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर असनाड़ी में भारी मलबा आ गया। इस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। रात के समय किसानों की फल-सब्जी आदि उपज लेकर चलने वाले वाहन रास्ते में ही फंस गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोनिवि अस्थाई खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि असनाड़ी में बारिश से पहाड़ से मिट्टी आ रही है। इससे वहां दलदल की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सुबह जेसीबी मशीन से मलबे को साफ कराकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed