फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaliyugi father raped his daughter

Dehradun News: 17 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kaliyugi father raped his daughter
Iवायु सेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है आरोपी, छुट्टी पर आया हुआ था घर
विज्ञापन

I

I
I

Iरायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, पीड़िता ने अपनी मां को बताई बातI



कलियुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बार-बार की गई पिता की इस हरकत से परेशान होकर बेटी ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वायु सेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसे न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पर एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। महिला के अनुसार, उनका पति वायु सेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। परिवार में उनकी एक 17 वर्ष की बेटी और दो छोटे बेटे हैं। बेटी बीएसपी प्रथम वर्ष की छात्रा है और वर्तमान में एनडीए की कोचिंग भी कर रही है। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे उसके पति ने 17 वर्षीय बेटी के साथ गलत हरकत की। इससे पहले उसे डराया-धमकाया। जब वह परेशान हो गई तो उसने यह बात उन्हें बताई।
विज्ञापन




एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि महिला की सूचना पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी इस तरह की हरकत अपनी बेटी के साथ की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed