फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kali river in nepal turn into ice.

भारत-नेपाल सीमा पर जम गई नदी,आर-पार जा रहे लोग

Sat, 31 Jan 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Sat, 31 Jan 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
kali river in nepal turn into ice.

भारत और नेपाल को विभाजित करने वाली महाकाली का प्रवाह जमे हुए 25 दिन हो गए हैं। कालापानी से लेकर गुंजी तक आठ किलोमीटर के दायरे में नदी जम चुकी है।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि इस दायरे में नदी पर चलकर इसे आसानी से आर-पार किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


अब कालापानी से गुंजी तक 24 घंटे गश्त की जा रही है। इस बार मौसम में बार-बार आए बदलाव के कारण यह नौबत आई है। पिछले वर्षों तक महाकाली का प्रवाह हिमपात के कारण अधिक से अधिक एक सप्ताह तक ही रुकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाली का उद्गम कालापानी से होता है। वहां पर काली का मंदिर भी बना है। गर्मियों में कालापानी में मंदिर के पास नदी का उद्गम तालाब नजर आता है, लेकिन इस समय यह तालाब बर्फ से पूरी तरह पट गया है।

मार्च तक रहेगी यही स्थिति

kali river in nepal turn into ice.

उससे आगे गुंजी तक बढ़ते हुए नदी की इस समय कोई हरकत नहीं दिखती है। इस बार पहले 16 दिसंबर को नदी जमी थी। बीच में कुछ दिनों तक इसका प्रवाह दिखने लगा, लेकिन पांच जनवरी के बाद लगातार हो रहे हिमपात और तापमान में भारी गिरावट से नदी का मूल स्वरूप गायब हो गया है।

कालापानी से गुंजी तक इस समय तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बरजीत सिंह ने बताया कि इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम की स्थिति बेहद असामान्य है।

भारी बर्फ के कारण महाकाली जम गई है। इस कारण कालापानी से लेकर गुंजी तक अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रात में भी इन इलाकों में गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्च तक यही स्थिति रहेगी। तब तक बार्डर आउट पोस्ट में तैनात जवानों को 24 घंटे गश्त करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed