फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kaladhungi: Forest team caught many hunters while hunting

कालाढूंगीः वन्यजीवों के मांस के साथ चार शिकारी गिरफ्तार, जेल भेजे

Sat, 29 Feb 2020 07:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 07:33 PM IST
सार

  • रामपुर निवासी आरोपियों से चीतल व नील गाय का मांस बरामद
  • बरहैनी रेंज में पुलिस और वनकर्मियों ने की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन
Kaladhungi: Forest team caught many hunters while hunting
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बरहैनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार रात वनकर्मियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जंगल से वन्य जीवों का शिकार करके जिप्सी में मांस लाते यूपी के रामपुर निवासी चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से करीब एक क्विंटल चीतल और नील गाय का मांस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी  रूप नारायण गौतम  ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक जिप्सी में कुछ लोग जंगल से निकल कर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने वनकर्मियों और पुलिस कर्मियों के साथ बरहैनी चकरपुर के बीच पुल पर जिप्सी (यूके यूके 04टी 7317) को रोका जिसमें चार लोग सवार थे। जांच में चीतल और नील गाय के मांस समेत एक डबल बैरल बंदूक, एक छुरा और तीन चाकू भी बरामद हुए। पुलिस ने मय जिप्सी, मांस और उपकरण के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार अदनान यार खां निवासी राजद्वारा गेट, जिला रामपुर यूपी, शहजाद अली, निवासी मोहल्ला इमली झूले वाली रामपुर, समीर खां निवासी मोहल्ला बेरियान महल सराय रामपुर और सिम्मी खां निवासी शाहबाद गेट रामपुर ने बन्नाखेड़ा जंगल से वन्यजीवों का शिकार करना कबूला है। उन्होंने बताया वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार चारों शिकारियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाढूंगी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बरहैनी रेंज पहुंचकर दोनों वन्य जीवों का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गौतम, लक्ष्मण सिंह जीना, दीप चंद्र जोशी, हरीश सिंह, हेम चंद्र सिंह नेगी, एसआई अशोक कांडपाल,  कांस्टेबल बसंत पांडे, संजय कुमार, जगदीश गिरी, दीपक नेगी, उमेश सिंह आदि शामिल थे।


शिकार में प्रयुक्त जिप्सी हल्द्वानी के मदन सिंह के नाम पर 

गिरफ्तार शिकारियों ने जिस जिप्सी का प्रयोग शिकार करने के लिए किया, वह हल्द्वानी के किसी मदन सिंह के नाम पर है, जबकि बंदूक का लाइसेंस गिरफ्तार सिम्मी खां के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed