फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kala Dham will open in Parmarth Niketan, singer Kailash Kher reached Rishikesh

परमार्थ निकेतन में खुलेगा कला धाम: गायक कैलाश खेर ने कहा- संगीत के साथ वेद मंत्रों का उच्चारण और अध्यात्म जानेंगे बच्चे

Thu, 21 Apr 2022 04:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 04:01 PM IST
सार

सूफी गायक कैलाश ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। वहीं अब उन्होंने ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचकर संगीत अकादमी खोलने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Kala Dham will open in Parmarth Niketan, singer Kailash Kher reached Rishikesh
परमार्थ निकेतन पहुंची कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूफी गायक कैलाश खेर ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से कैलाश खेर एकेडमी फाॅर लर्निंग आर्ट खोलने के विषय में चर्चा की। इस दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कैलाश खेर और प्रहलाद टिपन्या को रुद्राक्ष का पौधा देकर अभिनंदन किया। वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


कैलाश खेर ने कहा कि बच्चों के अन्दर जो कलायें हैं, उन्हें निखारने में मदद करें, न कि उन पर परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लाने के लिए दबाव बनाएं। माता-पिता अपने ख्वाब को अपने बच्चों पर न थोपें।  उन्हें अपने वेग के साथ आगे बढ़ने दें। हर बच्चा निर्विघ्न, निर्विकल्प और चैतन्य रूप है। हर बच्चा एक विशेष हुनर के साथ पैदा होता है, उनके हुनर को तराशे और आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश देते हुये कहा कि स्वयं को खोजना और जानना ही हमारा सबसे पहला कर्तव्य है। कहा परमार्थ निकेतन में वे भी एक ऋषिकुमार थे। उनका स्वभाव ही अभाव से निर्मित हुआ। इसी को देखते हुये स्वामी के आशीर्वाद से यहां पर ‘‘कैलाश खेर एकेडमी फॉर लर्निंग आर्ट’’ ‘कला धाम’ खोलने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कला मंदिर की शाखाएं विश्वभर में खोलने की योजना

गायक ने कहा कि मुम्बई में ‘सागर आर्ट’ प्रकल्प खोला जायेगा। गंगा तट परमार्थ निकेतन में कला, धाम, वैचारिक मंदिर की स्थापना की जायेगी। जिसमें संगीत के साथ वेद मंत्रों का उच्चारण, अध्यात्म क्या है? भावी पीढ़ी को संस्कारों सें सिंचित कैसे करें? और यहां पर बच्चों की काउंसलिंग की जायेगी।  बच्चे जीवन जीना और जीवन में शांति का समावेश कैसे हो इन सब का प्रशिक्षण लेंगे। इन केन्द्रों में संगीत और अध्यात्म का साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुम्बई और परमार्थ निकेतन के पश्चात कला मंदिर की शाखाएं विश्व के अन्य देशों में भी खोलने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें...सुर्खियों में हरीश रावत का नया अंदाज: सीएम धामी को टैग करते हुए लिखा- ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed