{"_id":"66318796f1fa3b5d3e0c52d9","slug":"kakar-wandered-from-the-forest-and-entered-the-house-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-403127-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जंगल से भटक कर घर में घुसा काकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जंगल से भटक कर घर में घुसा काकड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से भटक कर काकड़ कैंचीवाला गांव के एक घर में घुस गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने काकड़ को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
कालसी भूमि सरंक्षण वन प्रभाग के अंतर्गत चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैराला ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे कैंचीवाला गांव के लोगों ने सूचना दी कि एक घर में काकड़ घुस गया है। रेंज अधिकारी के निर्देश पर वन दारोगा भगत सिंह रावत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचीं। जहां घर के परिसर में काकड़ चहलकदमी कर रहा था।
वन कर्मियों को देख काकड़ शौचालय में घुस गया। करीब आधा घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वनकर्मियों ने काकड़ को काबू में किया। काकड़ को प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरक्षित वन क्षेत्र के चांदपुर कक्ष संख्या-6 में छोड़ दिया गया।
रेंज अधिकारी ने बताया कि काकड़ मादा थी, उसकी आयु एक वर्ष थी। बताया कि कभी कभार पानी की तलाश में जंगली जीव भटक कर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से आबादी क्षेत्र में वन्य जीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की। रेस्क्यू करने वाली टीम में वन बीट अधिकारी श्रीपाल सिंह, विपिन चौहान, आदिल मिर्जा शामिल रहे।