{"_id":"a9a25bf7c2e8e3183eeb657031612ca8","slug":"kainchi-fair-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची मेला कर रहा है इंतजार, चले आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची मेला कर रहा है इंतजार, चले आइए
अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
Updated Sun, 15 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली में बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम के स्थापना दिवस के मौके पर 15 जून से कैंची मेला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
हर साल पहुंचते हैं हजारों भक्त
स्थापना दिवस के मौके पर यहां हर साल 15 जून को हजारों भक्तजन पहुंचते हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था की गई है।
भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची मंदिर में लगने वाले मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों भक्त पहुंचते हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि 12 जून से मंदिर में अखंड रामायण पाठ और अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया गया है।
यह दोनों कार्यक्रम 14 जून तक चलेंगे। 15 जून को प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। मेले में पहुंचने वाले भक्तजनों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर जूता स्टैंड बनाए गए हैं और मंदिर के इर्द गिर्द चप्पे-चप्पे में सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक जोशी के मुताबिक बाबा के भक्त मंदिर मे पहुंचने लगे हैं। प्रसाद वितरण के लिए अलग अलग स्टेंड बनाए जा रहे हैं। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र पांडा ने बताया कि 15 जून की सुबह भवाली अल्मोड़ा रोड में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
पूरी तरह नो पार्किंग जोन घोषित
हल्द्वानी, भीमताल और नैनीताल से आने वाले भारी वाहन वाया भवाली और मल्ला रामगढ़ होते हुए जाएंगे। रानीखेत की ओर भी इसी रूट से वाहन जाएंगे। पहाड़ से आने वाले भारी वाहन भी इसी रूट से आएंगे।
यात्री बसें और टैक्सियां कैंची से होते हुए आ जा सकेंगी लेकिन उन्हें कैंची और इसके आसपास पार्किंग की इजाजत नहीं होगी। ढाबा से एग्रो प्लांट तक पूरी तरह नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
15 को भारी संख्या में फोर्स रहेगी तैनात
कैंची मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा चार सीओ ड्यूटी पर रहेंगे।
जिले के 9 प्रभारी निरीक्षक, 29 दरोगा, 27 हेड कांस्टेबल, 98 कांस्टेबल, 17 महिला कांस्टेबल, 15 यातायात ड्यूटी वाले जवान, 1 प्लाटून पीएसी और दमकल वाहन भी मौके पर रहेंगे।
14 जून की शाम चार बजे एसएसपी विम्मी सचदेवा तैयारियों का जायजा लिया।