फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kainchi Dham Mela 2025 In view of increasing devotees CM Dhami orders for proper management

Kainchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर सीएम धामी ने की बैठक, समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Thu, 12 Jun 2025 02:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

Kainchi Dham Mela 2025: कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, सीएम धामी ने भी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Kainchi Dham Mela 2025 In view of increasing devotees CM Dhami orders for proper management
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंचीधाम मेले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तात्कालिक उपायों से मेले के वर्तमान संचालन को बेहतर बनाया जाए।

विज्ञापन


वहीं मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से स्थायी एवं सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेनेटोरियम से भवाली पेट्रोल पंप से आगे तक लगभग तीन किलोमीटर मार्ग पर हो रही कटिंग कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, जिससे यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन


Kainchi Dham Mela: शटल से जाएंगे श्रद्धालु, इन वाहनों की नो एंट्री... कहां होगी पार्किंग? यहां जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने जानकारी दी है कि मेले में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिवर्ष तेजी से बढ़ रही है। एक साल में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने कैंची धाम  में  दर्शन किए, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या औसतन आठ लाख के आसपास रही थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है।

कहा कि कैंची धाम की धारण क्षमता कम है, जबकि मेले के दौरान क्षमता से अधिक कई गुना श्रद्धालु आते है। इस वर्ष भी ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थित प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed