शुक्रवार से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मेला, देश-विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा नीव करौरी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए कैंची धाम में कल भक्तों का रेला उमड़ेगा। इस बार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले के लिए कैंची धाम सज गया है। मंदिर ट्रस्ट ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं, एसएसपी ने भवाली कोतवाली थाना प्रभारी, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, सीपीयू को निर्देशित कर अहम जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सेना के वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए सैन्य अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद पूरे कर लिए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मंदिर परिसर की समिति के सुरक्षा को लेकर जायजा लिया। मंदिर समिति के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि मालपुवे बनकर तैयार हो चुके हैं।
वहीं, एसएसपी ने भवाली कोतवाली थाना प्रभारी, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, सीपीयू को निर्देशित कर अहम जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सेना के वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए सैन्य अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
ये रहेगी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था
पुलिस प्रशासन ने अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भारी वाहनों पर रोक लगाई है। मंदिर परिसर के सामने मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुलिस के एसएपी, सीओ, कोतवाल, एसआई, कांस्टेबलों के साथ पीएसी के जवान भवाली से कैंची धाम तक सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे।
पुलिस की टीम सादी वर्दी में घूमकर संदिग्ध, चोर-उचक्कों पर नजर रखेगी। स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, जल संस्थान के टैंकर मौजूद रहेंगे। भवाली डिपो से कैंची धाम तक शटल सेवा चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त बसें भी भेजी जाएंगी।
- मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पुलिस की पूरी टीम सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। मेले को सफल बनाने में लोग अपना सहयोग प्रदान करें।
-जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी