फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra 2019 pilgrim First Batch reached almora

उत्तराखंड पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल, टीआरसी में हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2019 pilgrim First Batch reached almora
काठगोदाम पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्री - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल के सदस्यों का पर्यटक आवास गृह काठगोदाम में केएमवीएन अधिकारियों ने कुमाऊंनी परंपरा के साथ तिलक लगाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पहले दल में 9 महिलाओं और 49 पुरुषों समेत 58 यात्री शामिल हैं। काठगोदाम टीआरसी में सांसद अजय भट्ट, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, डीएम और केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सुमन, महाप्रबंधक अशोक जोशी ने फूलमालाओं के साथ यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


1981 से संचालित यात्रा इस वर्ष 39 वें साल में प्रवेश कर चुकी है। टीआरसी में भोजन के बाद रात्रि विश्राम के लिए यात्री दल अल्मोड़ा रवाना हो गया, जो देर रात अल्मोड़ा पहुंच गया।स्वागत समारोह में सांसद अजय भट्ट ने यात्रियों के सकुशल सफल यात्रा की कामना के साथ बधाई दी। प्रबंध निदेशक सुमन ने बताया कि पिछले 38 वर्षों में 460 दलों में 16845 श्रद्धालु यात्रा पूरी कर चुके हैं। पिछले वर्ष 893 लोगों ने कैलाश यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी दिल्ली के विजय कुमार मंत्री और यूपी के अखिलेश सिंह रावत हैं। सर्वाधिक 15 यात्री गुजरात से शामिल हैं जबकि दिल्ली से 9, चंडीगढ़, हिमाचल, कर्नाटक से एक-एक, हरियाणा से तीन, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल से दो-दो, राजस्थान से 8, उत्तरप्रदेश से 7 और उत्तराखंड के पांच यात्री शामिल हैं। दल में सबसे बुजुर्ग 68 वर्षीय दिल्ली के मुरलीधर और सबसे कम 21 वर्षीय गुजरात के अजय सिंह जयेंद्र सिंह हैं।


यात्री दल के गाइड केएमवीएन के पारस सत्यवली हैं। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, प्रकाश हर्बोला, प्रकाश रावत, केएमवीएन की पर्यटन विकास अधिकारी बीना सुयाल, यात्रा समन्वयक गिरधर सिंह मनराल, पदमपुरी की प्रबंधक मीना अग्रवाल, टीआरसी प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, नैनीताल टीआरसी प्रबंधक एसपी जुयाल. सहायक प्रबंधक दीपक पांडे, दीपक राय, शेरी राम, नरेश, अनीस, गोकुल, रामबृज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed