फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra 2018 Complete all stuck Pilgrims return from china

पूरी हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, तीन दिन से गुंजी में फंसे यात्री हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे

Tue, 25 Sep 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Sep 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 Complete all stuck Pilgrims return from china
kailash mansarovar yatra

गुंजी में तीन दिनों से फंसे 17वें और 18वें दल के कैलाश यात्री मंगलवार को वायु सेना के हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। केएमवीएन गेस्टहाउस में कुछ देर रुकने के बाद यह यात्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


17वें दल के 22 यात्रियों में 16 पुरुष और छह महिलाएं थी। 18वें दल के 27 यात्रियों में 21 पुरुष और छह महिला यात्री शामिल थीं। इन यात्रियों के दिल्ली पहुंचते ही कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन


इस साल कुल 892 यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा की। इसमें 672 पुरुष और 220 महिला यात्री शामिल रहे। यात्रा के लिए दिल्ली में कुल 906 यात्रियों का पंजीकरण हुआ था। इसमें 14 यात्रियों ने स्वास्थ्य कारणों से बीच में ही यात्रा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली बार हेलीकाप्टर से हुई यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा में पहली बार हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध रही। पहले दल को छोड़कर शेष 17 दलों के यात्रियों को मार्ग खराब होने के कारण पिथौरागढ़ से हेलीकाप्टरों से सीधे गुंजी पहुंचाया गया। हालांकि हेली सेवा पर निर्भरता के कारण यात्रियों को मौसम खराब होने पर कई- कई दिन का इंतजार भी करना पड़ा। 

यात्रा रूट परिवर्तित होने से पहली बार जिला मुख्यालय को आधार शिविर बनाया गया था। इससे पहले धारचूला में ही आधार शिविर बनाया जाता था। सभी यात्रा दलों के लौटने के बाद केएमवीएन के पड़ावों पर तैनात निगम कर्मी और अन्य कर्मचारी भी लौट आए हैं। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्रा सकुशल रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed