फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kailash Kher reached dehradun secretariat for money

बकाया पैसा लेने देहरादून सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं कैलाश खेर

Tue, 07 Feb 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Feb 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kailash Kher reached dehradun secretariat for money
कैलाश खेर - फोटो : self

केदार बाबा पर बने धारावाहिक के लिए तय भुगतान में से दो करोड़ 88 लाख रुपये अटकने के चलते बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर इन दिनों शासन की परिक्रमा कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार वे मुख्य सचिव एस. रामास्वामी से मिले, जहां पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। खबर है कि सरकार बदलने की संभावना के चलते अफसर जानबूझकर शेष भुगतान को रोके बैठे हैं।
विज्ञापन


आपदा राहत निधि से राज्य सरकार ने बॉलीवुड गायक कैलाश खेर से केदारनाथ पर एक धारावाहिक का निर्माण करवाया है। इसमें लगभग बारह करोड़ रुपये का खर्च होना था, जिसमें से लगभग दो करोड़ 88 लाख रुपये का भुगतान कैलाश खेर की कंपनी को होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए बनवाई डॉक्यूमेंट्री

Kailash Kher reached dehradun secretariat for money
कैलाश खेर - फोटो : self

चालीस-चालीस मिनट के बारह एपिसोड का यह धारावाहिक तैयार हो चुका है। इस धारावाहिक में कभी मुख्यमंत्री हरीश रावत, कभी आपदा सचिव मिनाक्षी सुन्दरम और कभी रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी राघव लांगर के भी शॉट हैं।

भाजपा अक्सर आपदा राहत से खर्च होने वाली इस राशि को लेकर सवाल खड़े करती रही है। बीते नवंबर माह में बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से विधानसभा चुनाव के दौरान डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग भी की थी। 

बीजेपी का आरोप है कि सीएम हरीश रावत ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई है, जिसमें उन्हें कुल 51 बार दिखाया गया है।

मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के पास पहुंचे कैलाश खेर

Kailash Kher reached dehradun secretariat for money
कैलाश खेर ने बांधा समां - फोटो : self

इधर, कैलाश खेर ने लंबित भुगतान के लिए जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कोई समुचित जवाब न मिलने के चलते सोमवार को कैलाश खेर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के पास पहुंचे।

वहां सूचना, वित्त समेत अन्य विभागों के अफसरों को बुलाकर खेर के भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। यह तय हुआ कि इस धारावाहिक के कॉपीराइट को लेकर कुछ औपचारिकताएं कैलाश खेर के स्तर से पूरी होनी शेष हैं।

साथ ही कुछ अन्य दस्तावेज भी खेर से मांगे गए हैं। इसके बाद भुगतान करने की कार्रवाई संपन्न की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed