फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar yatra ends.

कैलास मानसरोवर का समापन, 783 यात्रियों ने की यात्रा

Wed, 09 Sep 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 09 Sep 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar yatra ends.

करीब तीन माह चली कैलास मानसरोवर यात्रा का समापन हो गया है। 12 जून से शुरू हुई यात्रा का 18वां और अंतिम दल यात्रा पूरी कर मंगलवार को दोपहर काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम पहुंचा।

विज्ञापन


दल के जनसंपर्क अधिकारी आईटीबीपी में डीआईजी हरियाणा के राममहर सिंह ने बताया कि 46 सदस्यीय दल में 35 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। निगम प्रबंधन ने यात्रियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कुछ देर विश्राम के बाद यात्री दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


लगातार बदल रहे मौसम से इस वर्ष केएमवीएन और विदेश मंत्रालय के लिए यात्रा कराना किसी चुनौती से कम नहीं था। खराब मौसम के चलते शुरुआत में दलों में कटौती की आशंका थी। 12 जून से शुरू हुई यात्रा में कुल 18 दल में 783 यात्रियों ने यात्रा की। पहले दल में बीमारी से एक महिला यात्री की मौत भी हुई। सबसे अधिक महाराष्ट्र के 128 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड से भी 22 यात्री शामिल रहे। पिछले वर्ष 910 यात्रियों ने इसमें हिस्सा लिया था। आपदा के कारण 2013 की रद्द हुई यात्रा के यात्रियों को भी इसमें शामिल किया गया था। यात्रा के लिए इस वर्ष लगभग 2600 आवेदन विदेश मंत्रालय के पास पहुंचे थे, इसमें से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 783 यात्री ही शामिल हो सके।


जीएम जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने लगन से काम किया है, उन्हें इसके लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यात्रियों से जो सुझाव मिले हैं, उन पर गौर किया जाएगा, ताकि यात्रा को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। यात्रा को सकुशल बनाने में विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी का भी विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed