फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jyeshtha month purnima 2021 : special coincidence is being made, shubh muhurat time

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा : गुरुवार को पड़ रही पूर्णिमा पर बन रहा विशेष संयोग, ये है शुभ मुहूर्त 

Wed, 23 Jun 2021 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Jun 2021 02:07 PM IST
सार

पंचांग के मुताबिक़ 24 जून को सूर्य मिथुन राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इस वजह से यह संयोग बेहद खास है।

विज्ञापन
Jyeshtha month purnima 2021 : special coincidence is being made, shubh muhurat time
पूर्णिमा का चांद - फोटो : @pixabay

विस्तार

इस बार 24 जून को पड़ रही ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा कई मायनों में खास है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा विशेष होगी। इसके अतिरिक्त पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा, मिथुन एवं वृश्चिक राशि में होंगे, जिस कारण यह संयोग अतिविशिष्ट हो गया है।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष स्थान
पंचांग के मुताबिक़ 24 जून को सूर्य मिथुन राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इस वजह से यह संयोग बेहद खास है। व्रत का विधान 24 जून को है और पारण 25 जून को होगा।  आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया की हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष स्थान है।
विज्ञापन


यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। पूर्णिमा के दिन प्रात: काल पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि नदियों तक जाना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें पूजन
इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु का व्रत एवं पूजन करें। संकल्प लेकर दिन भर फलाहार करते हुए व्रत रखने का विधान है। रात्रि में चंद्रमा को दूध और शहद मिलाकर अर्घ्य देने से सभी रोग एवं कष्ट दूर हो जाते हैं। व्रत का पारण अगले दिन दान करके करना चाहिए।
 

शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
आरंभ : 24 जून, सुबह 3:34 बजे
समापन: 25 जून, 12: 09 बजे

पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इस तरह से पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदय होता है, इसलिए सनातन धर्म में यह तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अन्य पूर्णिमा तिथियों के समान ही ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने और दान करने का बहुत महत्व माना गया है। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा, भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी की भी प्रिय मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed