{"_id":"5b88209b42c792463f794f5f","slug":"justice-sharad-sharma-becomes-uttarakhand-high-court-permanent-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद जस्टिस शरद शर्मा बने हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लंबे इंतजार के बाद जस्टिस शरद शर्मा बने हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Justice Sharad Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में बृहस्पतिवार को अतिरिक्त न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने स्थायी न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इससे पूर्व रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना और राज्यपाल की ओर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत करने संबंधी अधिसूचना पढ़ी।
विज्ञापन
इस मौके पर न्यायमूर्ति वीके बिष्ट, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, डीजे बागेश्वर मीना तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पीसी पंत, रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत, रजिस्ट्रार अनुज संगल, मनोज गर्ब्याल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता परेश त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता एमसी पांडेय, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष ललित बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, केएस रौतेला, नीतू सिंह, बीएम पिंगल, अमर शुक्ला, विनोद चंद्र जोशी, समेत सैकडों अधिवक्ता व जस्टिस शर्मा के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन