फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Junior National Volleyball Tournament in Doon

दून में होगा जूनियर नेशनल वालीबॉल टूर्नामेंट

Sun, 08 Sep 2013 10:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Sep 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
Junior National Volleyball Tournament in Doon

राजधानी में आठ जनवरी से जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज होगा। इससे पहले सात नवंबर से राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

विज्ञापन


शनिवार को उत्तराखंड वालीबॉल एसोसिएशन ने अपना वार्षिक खेल कलैंडर जारी करते हुए यह घोषणा की।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की आमसभा में सीनियर, यूथ, जूनियर, सब जूनियर और मिनी वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता और ट्रायल की तिथि तय की गई।
विज्ञापन


10 दिन में कमेटियों का गठन
एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए 10 दिन में सब कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा।

बैठक में अरुण सूद, कमलेश काला, करनैल सिंह, मिथलेश कुमार, भरतवीर सिंह, नवीन वर्मा, अशोक रावत, कलम सिंह रावत, राजवीर आदि उपस्थित थे।

वालीबाल का वार्षिक कार्यक्रम
5 अक्तूबर : देहरादून में मिनी ट्रायल
25 अक्तूबर : हल्द्वानी में सब जूनियर का ट्रायल
7 से 9 नवंबर : काशीपुर में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप
16-17 नवंबर : देहरादून में जूनियर स्टेट चैंपियनशिप
8 से 14 जनवरी 2014 : देहरादून में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप
यूथ स्टेट चैंपियनशिप : हरिद्वार में जनवरी के अंतिम सप्ताह में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed