{"_id":"6ae9e0f521fc82bcf20babca","slug":"junior-high-school-teachers-association-outraged-over-mid-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138209-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मध्य सत्र में नियम विरुद्ध तबादलों पर भड़का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मध्य सत्र में नियम विरुद्ध तबादलों पर भड़का जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
Tue, 03 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने स्थानांतरण समायोजन निरस्त करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जनपद में मध्य सत्र के दौरान किए जा रहे शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया। संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मंद्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पर शासन के नियमों की अनदेखी करके मनमाने तरीके से शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे सभी स्थानांतरण व समायोजनों को रद्द करने की मांग की है।
उन्होंने प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा सचिव व महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि 28 अक्तूबर को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) प्रेमलाल भारती की पदोन्नति मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर हो चुकी थी। इसके बावजूद 29 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बड़ी संख्या में स्थानांतरण और समायोजन किए गए, जिनमें नियमों की गंभीर अनदेखी की गई है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के किए गए स्थानांतरण व समायोजन की पूरी जानकारी देते हुए पत्र के माध्यम से ऐसी सभी कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से की गई कार्रवाई की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग भी पत्र में की है।