{"_id":"5a3e2cd74f1c1b4e718badea","slug":"jungle-safari-in-rajaji-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल सफारी को देखने के लिए देश-दुनिया से पहुंच रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल सफारी को देखने के लिए देश-दुनिया से पहुंच रहे पर्यटक
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
rajaji national park
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में पार्क भ्रमण के दौरान पर्यटकों से सवा लाख रूपए का राजस्व पार्क प्रशासन अभी तक प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
नवम्बर से वन्यजीव पर्यटकों के लिए पार्क प्रशासन ने रिजर्व फोरेस्ट के दरवाजे वन्यजीवों के दीदार को खेले थे। जिसके चलते वन्यजीवों को निहारने के लिए इस सीजन में 550 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चों ने भी जंगल सफारी की। पार्क में वन्यजीवों को निहाराते हुए वन मोटर मार्ग का रोमांचकारी सफर तय कर पर्यटक उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
राजाजी नेशनल टाईगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए पार्क के गेट खेले गए थे। अबतक कुल 515 देसी और 35 विदेशी पर्यटकों ने 22 किमी वन मोटर मार्ग से होकर जंगल में वन्यजीवों का दीदार किया। देश-दुनिया से प्रकृति और वन्यजीवों को देखने के लिए पार्क पहुंचे पर्यटकों से अभीतक सवा लाख रुपए से अधिक का राजस्व रिजर्व फोरेस्ट प्रशासन प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया इस बार पार्क में प्रवेश के लिए आरक्षित रजिस्टर्ड वाहनों से ही भ्रमण की अनुमति है। पहले निजी वाहनों को भी प्रवेश दिया जाता था, जो कि इस वर्ष प्रतिबंधित कर दिया गया है। अबतक 550 देसी-विदेशी पर्यटक, 35 वरिष्ठ नागरिक व 79 स्कूली बच्चे पार्क में पहुंच चुके हैं। बताया कि पार्क प्रशासन ने अभी तक एक लाख 25हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
पार्क भ्रमण में लिया जाने वाला प्रवेश शुल्क
भारतीय नागरिक- 150रू.
विदेशी नागरिक- 600रू.
वरिष्ट नागरिक- 75 रू.
नाबालिग बच्चे- 75 रू.
स्कूली विद्यार्थी- 38 रू.
वाहन शुल्क भारतीय- 250रू.
वाहन शुल्क विदेशी- 500रू.