{"_id":"1edc5f31e0fc43440e2fd22c6698522a","slug":"juhi-chawla-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूही ने गंगा में विसर्जित की भाई की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूही ने गंगा में विसर्जित की भाई की अस्थियां
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 15 Mar 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर बड़े भाई बॉबी चावला की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। उनके भाई की नौ मार्च को मुंबई के अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जूही चावला, उनके पति जय मेहता, भाभी अनुराधा और परिवार के अन्य कई सदस्य बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार पहुंचे थे। पूरा परिवार निरंजनी अखाड़ा स्थित एक आश्रम में रुका था।
विज्ञापन
मां आनंदमयी आश्रम में की प्रार्थना
सुबह सभी परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर मां आनंदमयी आश्रम पहुंचे। यहां अस्थि कलश रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे हरकी पैड़ी पहुंचे और अस्थियां गंगा में विसर्जित की। पंडित आशीष गौतम ने कर्मकांड संपन्न कराया।