फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Judiciary needs to be more active'

‘न्यायपालिका को अधिक सक्रिय होने की जरूरत’

Sun, 08 Mar 2020 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Judiciary needs to be more active'
देहरादन। दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका और अधिक सक्रिय हो। यह कहना है उत्तरांचल विवि के लॉ कॉलेज पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एवं फिजि के सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मदन बी लोकुर का। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

लॉ कॉलेज में शनिवार को न्यायमूर्ति जस्टिस मदन बी लोकुर का स्वागत विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि विधिवेत्ताओं की लेक्चर सीरीज के तहत यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने कहा कि विधि है परन्तु कार्यपालिका द्वारा उसका परिपालन नहीं किया जा रहा है। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां विधि का अभाव है। दोनों ही दशा में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका उजागर होती है। ऐसे में सामाजिक न्याय की प्राप्ति हेतु न्यायपालिका के पास कोई विकल्प नहीं है सिवाय इसके कि वह सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने अनेकों सामाजिक समस्याओं का हवाला दिया, जहां सामाजिक न्याय को न्यायापालिका ने अहम भूमिका निभाई है। अंत में हुए खुले सत्र में छात्रों के एक साल में 95 बार इंटरनेट पर सरकारी पाबंदी लगाने के सवाल पर जस्टिस लोकुर ने कहा कि यह फ्रीडम ऑफ स्पीच एंड एक्सप्रेशन का वायलेशन है। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रात को हुए तबादले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें आपत्ति नहीं है तो इस मसले पर बात करना बेमानी होगा। इस मौके पर विवि के वाइस चांसलर प्रो. एनके जोशी, कुमार आशुतोष, डॉ. पूनम रावत, डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed