फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Judge doing Ruckus in nainital during sanitizer purchase and threaten to Shopkeeper

नैनीताल: सेनेटाइजर लेने के दौरान खुद को जज बताकर दुकानदार को धमकाया, जेल भेजने की दी धमकी

Fri, 20 Mar 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Mar 2020 11:05 PM IST
सार

  • विरोध में तल्लीताल बाजार बंद, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से मिलेंगे व्यापारी

विज्ञापन
Judge doing Ruckus in nainital during sanitizer purchase and threaten to Shopkeeper
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के व्यापारियों ने खुद को न्यायाधीश बता रहे एक व्यक्ति पर सेनेटाइजर की खरीद के दौरान अभद्रता करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। तल्लीताल व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया और देर शाम तल्लीताल में सांकेतिक जाम लगाया। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद तय किया कि न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तल्लीताल व्यापार मंडल का शिष्टमंडल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से मिलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब तल्लीताल बाजार में क्रांति चौक के पास स्थित आयुष्मान स्टोर में एक युवक सेनेटाइजर लेने पहुंचा। दुकान स्वामी रामेश्वर शाह ने 348 रुपये का सेनेटाइजर युवक को दे दिया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद युवक ने यह कहते हुए सेनेटाइजर वापस कर दिया कि जिसने सेनेटाइजर मंगाया था, उसे वह पसंद नहीं आ रहा है। इस पर साह ने युवक को पैसे वापस कर दिए।
विज्ञापन


दुकान स्वामी रामेश्वर साह ने बताया कि युवक के जाने के बाद ही एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को न्यायाधीश बताते हुए सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने और नकली सैनिटाइजर बेचने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर दी। साह ने बताया किसैनिटाइजर प्रिंट रेट पर ही बेचा गया था और सेनेटाइजर खरीद का पक्का बिल भी उन्हें दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साह का आरोप है कि खुद को न्यायाधीश बताने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी और फोन कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति दुकान से चला गया। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और दुकान के सामने व्यापारियों की भीड़ जुट गई।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

सूचना मिलने पर तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, सीओ विजय थापा, तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता और उपनिरीक्षक दलीप कुमार और दीपक बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार साह से जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने अभद्रता करने वाले कथित न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह व्यापारियों को शांत किया, लेकिन व्यापारियों ने तल्लीताल बाजार बंद का आह्वान कर दिया और देखते ही देखते तल्लीताल बाजार बंद हो गई।

पुलिस के समझाने पर खोला जाम
बाजार बंद करने के बाद सभी व्यापारी डांठ में एकत्रित हुए और अभद्रता करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम 7:25 बजे के करीब व्यापारियों ने तल्लीताल में सांकेतिक रूप से जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारियों ने दस मिनट के अंतराल में ही जाम खोल दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने भी व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

देर शाम आठ बजे के करीब तय किया कि तल्लीताल व्यापार मंडल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को लिखित पत्र देकर संबंधित न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। कार्रवाई की मांग करने वाले व्यापारियों ने तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, मारुति साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, सभासद मोहन नेगी, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, संजय साह, विक्की राठौर, घनश्याम बेलवाल, विक्की लामा, नासिर खान, हेमंत रूबाली, सनी रवेल, रवेल सिंह आनंद, भय्यू सती समेत दर्जनों व्यापारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed