फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP nadda and dharmendra pradhan in charge of uttarakhand.

नड्डा-प्रधान को भाजपा ने सौंपा उत्तराखंड का जिम्मा

Wed, 31 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Updated Wed, 31 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
JP nadda and dharmendra pradhan in charge of uttarakhand.
जेपी नड्डा (दाएं) और धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : AmarUjala

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी राज्य उत्तराखंड और मणिपुर के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संयुक्त रूप से दिया गया है, जबकि मणिपुर की जिम्मेदारी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को मिली है।

विज्ञापन


भौगोलिक दृष्टि से छोटा मगर वर्तमान हालात में सियासी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण राज्य उत्तराखंड के प्रति पार्टी नेतृत्व बेहद सतर्क है। यही कारण है कि इस राज्य के लिए शाह ने दो-दो चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। नड्डा और प्रधान की गिनती पार्टी में बड़े रणनीतिकार के साथ ही बेहद संगठनकर्ता के रूप में की जाती है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पार्टी ने इस छोटे राज्य में रत्ती भर की चूक की गुंजाइश खत्म करने हुए दो-दो दिग्गजों को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के सवाल पर कांग्रेस और भाजपा में सियासी दंगल का एक दौर पूरा हो चुका है। राज्य में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 के चुनाव में भी प्रधान ने संभाला था जिम्मा

JP nadda and dharmendra pradhan in charge of uttarakhand.
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमरउजाला

धर्मेंद्र प्रधान वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। लिहाजा वे प्रदेश की राजनीति से काफी हद तक वाकिफ हैं। नड्डा और प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाए जाने का राज्य के भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास और गजराज सिंह बिष्ट ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। भट्ट का कहना है कि दोनों नेता चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ हैं और उनके मार्गदर्शन में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान पूरे प्रदेश से वाकिफ हैं तो नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे उत्तराखंड के राजनीतिक हालात को बखूबी समझते हैं। लिहाजा दोनों के अनुभवों का पार्टी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed