फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi sex scandal update

यौन शोषणः आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2013 09:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Dec 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
jp joshi sex scandal update

अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण प्रकरण में पुलिस ने जाखन से युवती और उसके साथी नीरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। युवती को बाद में निजी मुचलका भरवाकर जमानत दे दी गई, जबकि नीरज को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तारी

दोनों की गिरफ्तारी अफसर का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के आरोप में की गई। तीसरे अभियुक्त अमित गर्ग की तलाश की जा रही है। इस मामले में रितु कांडियाल की संलिप्तता भी उजागर हुई है।
विज्ञापन


रितु ही ब्लैकमेल करने वालों की मध्यस्थ थी और उसने ही जोशी को तीन करोड़ रुपये में मामला निपट जाने की बात कही थी।

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने बताया कि विवेचना में साबित हुआ है कि नैनीताल पुलिस गेस्ट हाउस में अपर सचिव जेपी जोशी की सीडी उक्त युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई थी। वे लोग उस दिन वहीं पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

उस रात युवती ने जोशी के साथ जितना समय बिताया उस दौरान वह अपने साथियों के साथ बात करती रही। उन्होंने बताया कि इस मामले में नीरज चौहान और युवती को जाखन के भागीरथीपुरम से दोपहर 12.30 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। यह मकान यूपी पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर स्वर्गीय यशपाल चौहान के पुत्र नीरज का ही है।

25 हजार रुपये का बांड भरवाकर जमानत
नीरज अभी पुलिस हिरासत में है, उसे शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि युवती को 25 हजार रुपये का बांड भरवाकर जमानत दे दी गई।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस को अभी सहारनपुर निवासी अमित गर्ग की तलाश है। अमित ही शोएब के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अपर सचिव जेपी जोशी को एमपी सिंह के नाम से फोन करता था। उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी है।

तीन करोड़ में मामला सैटल होने की बात
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद अमित गर्ग ने एमपी सिंह के नाम से अपर सचिव जेपी जोशी को कई बार फोन कर ब्लैकमेल किया। जब जोशी ने समाधान पूछा तो उन्होंने कहा कि इसका रास्ता रितु कांडियाल बता देंगी।

इसी बीच रितु कांडियाल ने जेपी जोशी को बताया कि तीन करोड़ रुपये में मामला सैटल हो सकता है। इसके बाद 20 नवंबर को जोशी ने एसएसपी व एसपी देहात को इस मामले की सूचना दी।

एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात ने जोशी को आने वाले फोन के नंबर पर कॉल की तो तब पता चला कि सहारनपुर निवासी शोएब की फर्जी आईडी लगाकर फोन चलाया जा रहा है।


इसके अगले दिन महिला ने दिल्ली में एफआईआर करा दी। वहीं दूसरे दिन जोशी की तहरीर पर देहरादून में भी मुकदमा कायम हो गया।

सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच के गठित टीम के सहयोग के लिए एसटीएफ को लगाया गया था। एसटीएफ ने सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों तक पहुंचने का रास्ता साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed