{"_id":"ba5905e7912f96b1458d4513a1e60cf4","slug":"jp-joshi-judicial-custody-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण प्रकरण: जेपी जोशी की मुश्किलें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण प्रकरण: जेपी जोशी की मुश्किलें बढ़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपी निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी की न्यायिक हिरासत 23 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को किया था गिरफ्तार
सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर जोशी को अदालत में पेश किया गया।नौकरी का झांसा देकर युवती केयौन शोषण के आरोप में पुलिस ने तीन दिसंबर को जेपी जोशी को गिरफ्तार किया था।
पढ़ें, मोदी की गर्जना से परेशान कांग्रेस ने दिए जवाब
विज्ञापन
इस दौरान अदालत ने जोशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जोशी की जमानत पर सुनवाई के लिए जिला जज की अदालत में मंगलवार की तिथि नियत की गई है।
पढ़ें, शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
सोमवार को इसी प्रकरण में जोशी की ओर से वसंत विहार थाने में दर्ज कराए गए ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में आरोपित निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी।
पुलिस से केस डायरी तलब की
पीड़ित युवती को जेपी जोशी से मिलाने, उनसे संबंध न बिगाड़ने और ब्लैकमेलिंग में संलिप्त पाए जाने की आरोपी रिंतु कंडियाल की जमानत पर सीजेएम अदालत में सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई है।
पढ़ें, आपदाः 6 माह बाद अपनी जमीन पर 'रिफ्यूजी' हैं लोग
अदालत ने पूरे मामले में पुलिस से केस डायरी तलब की है। इस प्रकरण में पुलिस नीरज चौहान, शाईन मैक और अमित गर्ग को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जेपी जोशी की ओर से कहा गया कि उन्हें फंसाने का षडयंत्र रचा गया है।