फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Journey on rope way in Doon, MoU signed

दून में रोपवे पर होगा सफर, एमओयू पर हस्ताक्षर, 2200 करोड़ की लागत से तैयार होगा

Tue, 24 Dec 2019 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 11:58 AM IST
सार

  • पांच माह में तैयार होगी परियोजना की डीपीआर 
  • दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन और उत्तराखंड रेल परियोजना के बीच हुआ एमओयू
  • लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, सफर होगा आसान 

विज्ञापन
Journey on rope way in Doon, MoU signed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून की सड़कों पर हर समय लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। त्रिवेंद्र सरकार ने दून शहर में सामान्य परिवहन प्रणाली के लिए करीब 2200 करोड़ की रोपवे की योजना बनाई है। सोमवार को नगर विकास मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में उत्तराखंड मेट्रो परियोजना और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के बीच रोपवे प्रणाली विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मध्य देहरादून शहर में स्थापित होने वाली रोपवे परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए एमओयू किया गया। दिल्ली मेट्रो रेल के निदेशक (बिजनेस डवलपमेंट) एसडी शर्मा और उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के निदेशक बीके मिश्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 20 से 25 किलोमीटर के बीच चलने वाली रोपवे परियोजना पर करीब 2200 करोड़ व्यय होने का अनुमान है। इस परियोजना की डीपीआर पांच माह के भीतर तैयार होगी।
विज्ञापन


डीपीआर बनाने के दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन को पहली किस्त के रूप में 43.30 लाख का चेक प्रदान किया। सरकार का मानना है कि सामान्य परिवहन के लिए रोपवे प्रणाली अपनाने में देहरादून देश का पहला शहर होगा। इस रोपवे के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। रोपवे के लिए देहरादून शहर में दो रूट चयनित किए गए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के दो साल के भीतर रोपवे बन कर तैयार होगा। इस मौके पर उत्तराखंड मेट्रो परियोजना प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी, निदेशक अरविंद त्यागी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोपवे के लिए ये होेंगे रूट

दून शहर में रोपवे के लिए पहला रूट एफआरआई से घंटाकर होकर रिस्पना और दूसरा रूट आईएसबीटी से घंटाघर होकर कंडोली, मधुबन होटल तक रहेगा। एक रोपवे की परिवहन क्षमता लगभग 10 यात्रियों की होगी।

पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन में बताया गया कि उत्तराखंड में मेट्रो परियोजना के तहत सुविधा अनुसार देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार  में अलग-अलग प्रणालियां विकसित की जाएगी। जिसमें देहरादून में रोपवे प्रणाली, हरिद्वार में पीआरटी पॉड टैक्सी प्रणाली और ऋषिकेश से नेपाली फार्म होकर देहरादून, हरिद्वार से नेपाली फार्म, ऋषिकेश के लिए एलआरटी लाइट मेट्रो प्रणाली स्थापित होगी।

रोपवे प्रणाली सामान्य परिवहन के रूप में स्थापित होने के बाद देहरादून में पर्यटकों और आम लोगों को सुलभ परिवहन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ट्रैफिकजाम की समस्या से भी निजात पाने में भी मदद मिलेगी। वर्तमान समय में भारत में कहीं भी स्थल पर रोपवे प्रणाली को सामान्य परिवहन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा रहा है। देहरादून देश का पहला शहर होगा जहां इस प्रणाली को अपनाया जाएगा। पूर्व में देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश के लिए 25 हजार करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना बनाई गई थी, लेकिन मेट्रो रेल के लिए जितनी सवारी चाहिए थी, वे उपलब्ध नहीं हो रही थी। साथ ही पूरे शहर को कवर नहीं किया जा सकता था। ऐसे में सरकार ने मेट्रो रेल का फैसला बदला है।
- मदन कौशिक, नगर विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed