फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Sinking: Several tremors of earthquake in March reduction in Joshimath landslide Uttarakhand News

Uttarakhand: मार्च में भूकंप के झटकों ने डराया, लेकिन नहीं किया नुकसान, जोशीमठ भूधंसाव में आई कमी

Mon, 10 Apr 2023 09:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Apr 2023 09:25 AM IST
सार

मार्च में जोशीमठ में भूधंसाव और दरारें पड़ने का सिलसिला कुछ कम रहा। जोशीमठ में भूधंसाव बढ़ने के बाद चमोली जिला प्रशासन ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास और जोशीमठ में ऑलवेदर रोड का काम जनवरी में बंद कर दिया था। अधिकारी अब आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Joshimath Sinking: Several tremors of earthquake in March reduction in Joshimath landslide Uttarakhand News
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राकृतिक आपदा के लिहाज से मार्च शांत रहा। इस दौरान कोई बड़ी सड़क दुर्घटना भी नहीं हुई। राज्य में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। बिगड़े मौसम ने जरूर अपना रंग दिखाया। बेमौसमी बारिश से फसलों को नुकसान पहुचा तो आकाशिय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जोशमठ में भूधंसाव में कमी आई और दरारों के पड़ने का सिलसिला कम हुआ। देहरादून स्थित थिंक टैंक एसडीसी फाउंडेशन की ओर से मार्च की उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें यह तथ्य उजागर हुए हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि वर्ष के तीसरे महीने में राज्य में कोई आपदा या बड़ी सड़क दुर्घटना न होना राहत की बात रही है।
विज्ञापन


जनवरी और फरवरी की तुलना में मार्च में जोशीमठ में भूधंसाव और दरारें पड़ने का सिलसिला कुछ कम रहा। प्रभावितों के लिए मुआवजा अब यहां बड़ा मुद्दा बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च, 2023 तक कुल राहत राशि केवल 10 प्रतिशत प्रभावितों को वितरित की गई है। 45 करोड़ रुपये में से अब तक 8.3 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाएगा
जोशीमठ में भूधंसाव बढ़ने के बाद चमोली जिला प्रशासन ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास और जोशीमठ में ऑलवेदर रोड का काम जनवरी 2023 में बंद कर दिया था। यह काम अब तक अटका हुआ है। अधिकारी अब आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

भूकंप के झटकों ने डराया, नुकसान नहीं
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनवरी में 2.0 से 3.8 तीव्रता तक के चार भूकंप के झटके राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आए। फरवरी में 2.5 तीव्रता के तीन झटके आए। दो मार्च को पौड़ी में 2.4 तीव्रता, इसी दिन 2.6 तीव्रता का भूकंप बागेश्वर में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...Forest Constable Exam: ब्लूटूथ डिवाइस कपड़ों में सिलवाकर परीक्षा में बैठते अभ्यर्थी, नकल रैकेट का पर्दाफाश

पांच मार्च को उत्तरकाशी में तीन झटके आए। एक की तीव्रता 2.5 और दो की तीव्रता 2 से कम थी। 6 मार्च और 8 मार्च को पिथौरागढ़ में 2.2 और 2.1 तीव्रता, 13 मार्च को चमोली में 2.1 तीव्रता, 15 मार्च को उत्तरकाशी में 2.3 तीव्रता, 16 मार्च को नैनीताल में 2.1 तीव्रता और 19 मार्च को रुद्रप्रयाग में 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed