फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath is sinking Affected will get daily wage without work in MNREGA Uttarakhand news in hindi

Joshimath: प्रभावितों को मनरेगा में बिना काम के मिलेगी दिहाड़ी, राहत शिविरों में रहने की अवधि तक दी जाएगी

Mon, 16 Jan 2023 03:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित परिवारों की संख्या 760 से अधिक है। मकानों में दरारें पड़ने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही खेतीबाड़ी का काम भी बंद है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रत्येक परिवार से दो लोगों को मनरेगा से दिहाड़ी देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Joshimath is sinking Affected will get daily wage without work in MNREGA Uttarakhand news in hindi
प्रभावित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों को बिना काम किए मनरेगा से दिहाड़ी दी जाएगी। इसमें प्रत्येक परिवार से दो लोगों को दिहाड़ी मिलेगी, जिससे आजीविका चलती रहे। यह राशि तक तब मिलेगी, जब तक प्रभावित परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं। सरकार ने प्रभावित परिवारों के मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और पशुचारे का इंतजाम किया है। इसमें प्रति पशु 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


पशुचारे के लिए प्रतिदिन बड़े पशुओं को 80 रुपये प्रति और छोटे के लिए 45 रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे। जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित परिवारों की संख्या 760 से अधिक है। मकानों में दरारें पड़ने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही खेतीबाड़ी का काम भी बंद है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रत्येक परिवार से दो लोगों को मनरेगा से दिहाड़ी देने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राज्य में मनरेगा योजना के तहत 213 रुपये दिहाड़ी निर्धारित है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: भू-धंसाव से सबक, पहाड़ के विकास का होगा अब अलग मॉडल, इन शहरों में भी निर्माण की बाढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के मानकों में यह व्यवस्था की है कि जिन परिवारों की आजीविका आपदा के कारण प्रभावित हुई है। उन परिवारों के दो वयस्क लोगों को मनरेगा के माध्यम से निर्धारित मजदूरी देकर राहत प्रदान की जाएगी। इन मानकों के आधार पर सरकार ने राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को मनरेगा में बिना काम के निर्धारित मजदूरी देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed