{"_id":"6a748820f40bcbfd6b027d11","slug":"jolly-grant-accident-borewell-truck-collided-with-a-tree-near-airport-in-thano-trapped-attendant-rescued-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: थानो के पास पेड़ से टकराकर ट्रक दुघर्टनाग्रस्त, फंसे परिचालक को निकाला गया, यातायात किया गया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: थानो के पास पेड़ से टकराकर ट्रक दुघर्टनाग्रस्त, फंसे परिचालक को निकाला गया, यातायात किया गया बहाल
Thu, 06 Aug 2026 06:49 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराया ट्रक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानो चौक से कुछ मीटर पहले ग्रामीण बैंक के पास एक बोरवेल ट्रक आम के पेड़ से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक मुख्य मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास एक आम के पेड़ से टकरा गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर मार्ग सुचारू करवाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हाई अलर्ट: उत्तराखंड में 85 मार्ग बंद, मलबे में दबी कार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा-मंदाकिनी
विज्ञापन
वहीं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बोरवेल ट्रक में फंसे हुए परिचालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि बोरवेल ट्रक की टक्कर के बाद टहनियों आदि को काटकर मार्ग सुचारू करवा दिया गया है। वहीं परिचालक को अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन