फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jobs in uttarakhand health department.

उत्तराखंड: चिकित्सा विभाग में जल्द आएगी नौकरियों की बहार

Sun, 22 Nov 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Nov 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
jobs in uttarakhand health department.

उत्तराखंड में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती मेडिकल भर्ती बोर्ड के माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दूरदराज के इलाकों में फार्मासिस्टों को कुछ दवाएं देने की अनुमति देने पर भी विचार होगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक की कमी दूर करने को कहा गया है।

विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर करने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की चिकित्सा व्यवस्था में आशा कार्यकत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी आशा कार्यकत्रियों को समय पर घोषित मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्टों को मिल सकती है दवा देने की अनुमति

jobs in uttarakhand health department.

सीएम ने कहा कि इस बात की संभावना का अध्ययन कर लिया जाए कि क्या अनुभवी फार्मासिस्ट को दूरदराज के अस्पतालों में सामान्य बीमारियों के लिए दवा देने की अनुमति दी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मासिस्टों को प्राइमरी हेल्थ केयर और फर्स्ट एड की तीन से छह माह की ट्रेनिंग दी जाए।

तुलनात्मक रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों को चयनित कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव ओम प्रकाश, सचिव भूपिंदर कौर औलख सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed