फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl thrown into prostitution

नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति में झोंका

Fri, 30 Aug 2013 06:40 PM IST
अमर उजाला, डोईवाला
अमर उजाला, डोईवाला Updated Fri, 30 Aug 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
girl thrown into prostitution

काम दिलाने का झांसा देकर दून लाई गई एक युवती से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सौंपा था पुलिस को

मंगलवार शाम लालतप्पड़ क्षेत्र से ग्रामीणों को संदिग्ध हालत में एक युवती मिली थी। जिसे उन्होंने लालतप्पड़ चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। छानबीन करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि युवती को क्षेत्र में वेश्यावृत्ति के लिए एक महिला के घर में रखा गया था।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की है जैसमीन

मूलरूप से कोथाथोली, पश्चिम बंगाल की जैसमीन को कुछ लोग दून नौकरी दिलाने का झांसा देकर लालतप्पड़ लेकर आए थे और यहां डरा धमकाकर उससे वेश्यावृत्ति करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम युवती किसी तरह घर से भाग निकली। खेतों से होकर जा रही थी, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।

कोतवाल कमलेश नंबूरी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर लालतप्पड़ निवासी श्यामा देवी और एक अन्य वारिश अहमद (पता अज्ञात) के खिलाफ संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। 
बताया कि नामजद आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूसरी लड़की कहां गायब हो गई

क्षेत्र में ऐसी तमाम युवतियों के होने का संदेह है, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति के लिए लाया गया है। मंगलवार को कोतवाली लाई गई युवती की मानें तो उसके साथ एक अन्य लड़की को भी यहां लाया गया है। सवाल उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं ग्रामीण क्षेत्र अनैतिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगार हो रहे हों।

पहला मामला

क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जब किसी युवती को खरीदकर वेश्यावृत्ति के लिए बेचा गया हो। कोतवाली में पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके साथ एक अन्य युवती को भी बेचा गया, जिसके ऋषिकेश में होने की संभावना जताई जा रही है।



बहरहाल पुलिस के लिए यह मामला चुनौती भरा है। कौन लोग है जो इस धंधे को चला रहे हैं और भोली-भाली युवतियों को नौकरी का लालच देकर वेश्यावृत्ति के दलदल में झोंक रहे है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed